शाहबाद: अजरोंडा में ग्राम रथ अभियान पहुंचा, ग्रामीणों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली
Shahbad, Baran | May 8, 2026 जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली शाहबाद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अजरोंडा में ग्राम रथ अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। अभियान के दौरान ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, लाभ एवं आवेदन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में सुझाव पेटिका की अभिनव पहल भी आकर्षण का केंद्र रही।