गुना नगर: भुजरिया तालाब के गहरीकरण में मिली गोल गुंबद नुमा पत्थर की जांच करने पुरातत्व विभाग टीम आई, रिपोर्ट सरकार को देंगे
गुना शहर के भुजरिया तालाब में दो-तीन महीने पहले गहरीकरण के दौरान मिले गोल गुंबद नुमा पत्थर की जांच करने 10 जुलाई को पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची। पत्थर के इतिहास से जुड़े होने की आशंका है, यह किसी मंदिर या ऐतिहासिक इमारत का अवशेष हो सकता है। टीम ने लोगों से चर्चा की, स्थल निरीक्षण कर पत्थर का सैंपल और वीडियो फोटो लिए। रिपोर्ट शासन के समक्ष रखी जाएगी।