अनूपपुर: जिले में ट्रांसमिशन लाइनों के पास निर्माण पर सख्ती, ट्रांसको का जागरूकता अभियान
अनूपपुर में एमपी ट्रांसको ने हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों के आसपास हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि 132 केवी लाइनों के लिए 27 मीटर और 220 केवी लाइनों के लिए 35 मीटर का सुरक्षा कॉरिडोर अनिवार्य है, जिसके भीतर निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है। अब तक 23 खतरनाक निर्माण चिन्हित कर नोटिस जारी किए गए हैं ।