हनुमानगढ़: ग्राम न्यायालय परिसर में पेशी पर आई महिला से मारपीट का आरोप, सास व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग
ग्राम न्यायालय परिसर में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बुधवार को महिला पुलिस थाना में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपनी सास सहित दो जनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। राज कौर पत्नी आकाशदीप हाल निवासी गांव नवां ने बताया कि उसे दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने घर से निकाल रखा है।