पवई: पन्ना-अमानगंज मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्राले में लगी भीषण आग, ढाबा संचालक की सूझबूझ से बची जान
Pawai, Panna | May 18, 2026 -अमानगंज मुख्य सड़क मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। मुरैना से भीलवाड़ा की ओर जा रहे एक ट्राले में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्राले से धुएं का भारी गुब्बार और तेज लपटें उठने लगीं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।