अंबाह: रावतकी में बाजरा थ्रेसिंग करते समय किसान का हाथ मशीन में फंसा, बायां हाथ फ्रैक्चर होने पर मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Oct 17, 2026 रावतकी गांव में शुक्रवार रात बाजरे की फसल थ्रेसिंग करते समय 25 वर्षीय किसान लायक सिंह का बायां हाथ थ्रेसर मशीन में फंस गया। चीख सुनकर पास मौजूद लोगों ने तुरंत मशीन बंद कर दी। परिजन घायल किसान को सिविल अस्पताल अंबाह ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया। हादसे में उंगलियां टूटने के साथ हाथ में फ्रैक्चर हुआ।