कटनी नगर: कटनी पुलिस ने मुड़वारा स्टेशन, एनकेजे और रंगनाथनगर थाना क्षेत्रों से अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
कटनी जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के हौसलों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कटनी पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से घातक हथियार लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से बटनदार चाकू और धारदार बका (बांका) जब्त किया गया