बागपत: छतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन से मोहल्ले में खतरा, लोगों ने शिफ्टिंग की मांग उठाई
बागपत के मुग़लपुरा मोहल्ले निवासी इरफान गोताखोर ने इलाके में गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन को लेकर गंभीर चिंता जताई है। बुधवार को करीब दोपहर 12:30 बजे इरफान ने बताया कि यह हाईटेंशन लाइन मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रही है, जिससे लोगों को लगातार खतरा बना रहता है। खासकर बरसात के मौसम में करंट उतरने का डर और भी बढ़ जाता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंक