बाड़मेर: बाड़मेर के गरल गांव में चाचा ने एंबुलेंस का रोका रास्ता, मां-बाप की गोद में 9 साल के मासूम ने तोड़ा दम
Barmer, Barmer | Nov 17, 2025 बाड़मेर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यह घटना जिले के गरल गांव में हुई।जहां चाचओं के जरिए रास्ता बंद किए जाने के कारण समय पर इलाज न मिलने से 9 साल के मासूम की तड़पकर मौत हो गई।जिसके बाद मां - बाप का अस्पताल के बाहर गुस्सा फूट पड़ा है। कमलेश को बुखार आ रहा था और अचानक उसकी तबियत ज्यदा बिगड़ गई।