बाड़मेर: नागाणा थाना क्षेत्र के भुरटिया ग्राम पंचायत में जोगाराम पोटलिया के खेत में लगी आग, कड़ी मशक्कत से काबू पाया गया
Barmer, Barmer | Nov 16, 2025 नागाणा थाना क्षेत्र भुरटिया ग्राम पंचायत में जोगाराम पोटलिया के खेत में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आग लग गई। ग्रामीणों ने रविवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की खुली बिजली की तारों में स्पार्किंग के कारण जोगाराम पोटलिया के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैल गई। ग्रामीणों ने आज पर काबू पाने का प्रयास किया।