इन्टेक चैप्टर संयोजक रावल किशन सिंह के नेतृत्व में वैद्यनाथ महादेव मन्दिर मोकलसर मे कला एवं शिल्प कार्यशाला का रविवार शाम 4:00 बजे आयोजन किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विरासतों का संरक्षण करना हम सब का सामूहिक दायित्व है। हमारे चारों ओर कला संस्कृति परम्पराऐं आदि विरासतें विद्यमान है। आवश्यकता इस बात की है कि इन विरासतों को हम पहचाने और लुप्त हो रही।