कोलारस: कोलारस में एबी रोड पर बेकाबू बस सब्जी की दुकानों में घुसी, 2 गंभीर घायल; गुस्साई भीड़ ने की पत्थरबाजी
शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में एबी रोड पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकानों और एक स्टॉल में जा घुसी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और गुस्साई भीड़ ने बस पर पथराव कर दिया।जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बस अशोकनगर की ओर से आ रही थी।