हरिहरगंज: शौचालय और चारदीवारी के बिना संचालित हो रहा उत्क्रमित उच्च विद्यालय तेतरिया टोला गिधी, छात्र-छात्राएं परेशान
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तेतरिया टोला गिधी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा पर भारी पड़ रहा है। विद्यालय में शौचालय और चारदीवारी नहीं होने से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को भी रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्षों से इन समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है।