बांधवगढ़: उमरिया में पुलिस भर्ती प्रक्रिया तेज, 63 अभ्यर्थियों का मेडिकल और दस्तावेज़ सत्यापन संपन्न
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत उमरिया जिले को 63 अभ्यर्थी आवंटित हुए हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला चिकित्सालय उमरिया में अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन कराया गया।यह पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी सहित पुलिस बल के अधिकारी मौजूद रहे।