ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त शिवम निवासी माधौपुर सुल्तान को गिरफ्तार किया है।बीते दिनों महिला ने उसके विरुद्ध नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।शनिवार को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के मुरारमऊ तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।