हमीरपुर: मुंडेरा की गल्ला मंडी जंगल में तब्दील हो गई, करोड़ों की लागत से बनी थी
एक दशक पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए कृषि अवस्थापना केंद्र (ग्रामीण मंडी) जंगल में तब्दील हो रहे हैं। करोड़ों रुपए खर्च करके बनाये गये इन केंद्रों से सरकार को आय के रूप में एक धेला नहीं मिल सका है। रखरखाव के अभाव में यह जीर्णशीर्ण हो रहे हैं। मुंडेरा ग्राम पंचायत का यह केंद्र इसका उदाहरण है। डेढ़ दशक पूर्व बसपा सरकार के प्रस्ताव को आगे बढ़ते हुए सपा शा