शाजापुर: शाजापुर में बाबा साहब की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी
शाजापुर में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। अंबेडकर जयंती आयोजित समिति के महेश गंगवाल ने बताया कि संविधान निर्माता की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई जानी है। गंगवाल ने बताया कि इस अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बाबा साहब की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी।