नानपारा: दर्जिन पुरवा गांव के पास गाय चोरी के बाद मिले अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
मटेरा थाना क्षेत्र के मोहरबा गांव में एक गाय चोरी होने के बाद उसके अवशेष बरामद हुए हैं। यह घटना बुधवार रात की है, जब सुबह गांव के पास दर्जिन पुरवा नहर किनारे गाय के अवशेष मिले।इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि गाय चोरी के बाद उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जाँच में जुट गई है।