बक्सर: जमीनी विवाद में जानलेवा हमला: बक्सर कोर्ट ने तीन भाइयों को सुनाई 8 साल कैद एवं 60,500 जुर्माना
Buxar, Buxar | Jul 2, 2026 जमीनी विवाद में 14 साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में बक्सर की जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत ने गुरुवार को 3:30 बजे अपराह्न में बड़ा फैसला सुनाया। औद्योगिक थाना कांड संख्या 51/2011, सेशन ट्रायल 21/2012 में नामजद वीरेंद्र कुमार चौबे, हरेंद्र कुमार चौबे और राजेंद्र कुमार चौबे को दोषी पाते हुए 8 वर्ष कारावास की सजा दी गई।