विदिशा नगर: समान नागरिक संहिता पर सुझाव लेने उच्च स्तरीय समिति की बैठक
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक सोमवार शाम 4 बज कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में आयोजित हुई। बैठक में भोपाल से आए शिक्षाविद गोपाल शर्मा ने सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर अंशुल गुप्ता, एडीएम अनिल डामोर, जिला पंचायत सीईओ मौजूद रहे ।