बोकारो इस्पात प्रबंधन के निरंकुश नीतियों, शोषण, बन्धुआ मजदूरी और दास प्रथा के खिलाफ आक्रोशित मजदूरों ने संयंत्र के अधिशासी निदेशक संकार्य (ई.डी.वर्क्स) कार्यालय पर क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ सम्बद्ध हिन्द मजदूर सभा/ स्टील, मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में विराट आक्रोश प्रदर्शन किया।