गुना जिले के शासकीय पेंशनरो को लाइफ सर्टिफिकेट के लिए भटकने की जरूरत नही है। 21 नवंबर को गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा, पेंशनर अपने नजदीकी डाकघर के पोस्टमैन ग्रामीण डाक सेवक से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी करवा सकते है। ₹70 शुल्क लगेगा, यह प्रमाण पत्र स्वत संबंधित विभाग को ऑनलाइन पहुंच जाएगा। गुना डाक संभाग अधीक्षक ओपी चतुर्वेदी ने कहा, सरकार की पहल है।