सहारनपुर: बस में सीट को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, गागलहेड़ी पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 6 लोगों को किया गिरफ्तार
सहारनपुर गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में बस के अंदर सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।