पूर्णिया पूर्व: गुलाब बाग टीओपी पुलिस ने 113 लीटर विदेशी शराब की ज़ब्ती की
Purnea East, Purnia | May 9, 2026
पूर्णिया पुलिस की ओर से शनिवार शाम करीब 6 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के गुलाब बाग टीओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 113 लीटर विदेशी शराब जप्त की है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।