मधेपुरा: श्रीनगर थाना पुलिस ने लक्ष्मीपुर भगवती एवं बोरारही गांव में छापेमारी कर शराब पीने के मामले में 3 लोगों को किया गिरफ्तार
श्रीनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर लक्ष्मीपुर भगवती गांव एवं बोरारही गांव से तीन शराबी को गिरफ्तार किया ।तीनों शराबी का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस अभी रक्षा में तीनों शराबी को न्यायालय में पेश किया।