गाज़ीपुर: कटारिया कांड में सपा की एंट्री, पीड़ित परिवार को 5 लाख का सहारा, अखिलेश से मुलाकात का भरोसा, जांच पर उठे बड़े सवाल
गाजीपुर के चर्चित कटारिया कांड में सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा,जहां न सिर्फ संवेदना जताई गई बल्कि 5लाख रुपये की आर्थिक मदद भी सौंपी गई।डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद पीड़ित परिवार से जरूर मिलेंगे...