सिधवलिया: महम्मदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर 440 लीटर अवैध अर्धनिर्मित शराब किया बरामद, 3 महिला तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी पर 440 लीटर अवैध अर्धनिर्मित शराब बरामद किया है। बरामद किए गए अवैध अर्धनिर्मित शराब के पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया है। वहीं मौके से पुलिस ने 3 महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।