सिधवलिया: सलेमपुर गांव में करंट की चपेट में आकर एक महिला हुई अचेत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में करंट के चपेट में आने से एक महिला अचेत हो गई।अचेत महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि महिला अपने घर साफ सफाई का कार्य कर रही थी। तभी इसी दौरान महिला करंट के संपर्क में आ गई। जिससे महिला अचेत हो गई।