कोडरमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया। चाराडीह स्थित केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास के समीप करीब डेढ़ लाख दीयों से PM मोदी की लाल पगड़ी वाली मोजेक आर्ट तस्वीर बनाई गई। गिरिडीह के कलाकार सुमित गुंजन ने अपनी 11 सदस्यीय टीम के साथ 15 और 16 सितंबर को दिन-रात मेहनत कर इसे तैयार किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर PM मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
#PMModi #NarendraModi #ModiBirthday #PMModiBirthday #Koderma #Jharkhand #KodermaNews #MosaicArt #DiyaArt #AnnapurnaDevi #JhumriTilaiya #JharkhandNews