बोध गया: मगध विश्वविद्यालय गेट के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से 1 युवक घायल
डोभी-पटना फोरलेन सड़क पर मगध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान धम्मबोधी मोहल्ला निवासी अंकुर कुमार के रूप में हुई है। सोमवार की शाम 4 बजे स्थानीय लोगो ने बताया कि अंकुर सर्विस लेन की ओर मुड़ रहा था, तभी पटना से डोभी जा रही अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी।