हरिहरगंज: डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के125वें स्मरणपर्व पर नेशनल आईटीआई कॉलेज में छात्र सम्मेलन,राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका
हरिहरगंज प्रखंड के कौवाखोह स्थित नेशनल आईटीआई कॉलेज परिसर में रविवार के दोपहर 3 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वें स्मरण पर्व पर छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देशहित सर्वोपरि है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी।