नूह: इंदाना में पुलिस पर राइफल से हमले के मामले में 3 महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार, वीडियो वायरल
DSP जितेंद्र कुमार राणा ने बताया कि मामले में पुलिस ने 30 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, इसमें 3 महिलाएं भी शामिल है। घटना में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अब इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति के हाथ में हथियार भी है।