नरयावली थाना क्षेत्र के जरुआखेड़ा पुलिस चौकी के अंतर्गत मुड़रा सत्ती घटिया के पास सड़क किनारे मंगलवार की शाम 6 बजे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव सड़क से करीब 30 मीटर अंदर पड़ा था। मृतक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं और शरीर पर घसीटने जैसी खरोंचें भी हैं। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मामला संदेहास्पद होने पर जरुआखेड़ा