अनूपपुर: बस स्टैंड के सुलभ कॉम्प्लेक्स में मिला नवजात का शव, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
बस स्टैंड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के शौचालय में शनिवार शाम एक नवजात बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस, नगरपालिका और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सोन नदी मुक्तिधाम में नवजात का अंतिम संस्कार किया गया।