जमुई: जमुई, झाझा और सिकंदरा विधानसभा में NDA प्रत्याशी की हुई बंपर जीत, चकाई से राजद प्रत्याशी ने मारी बाजी
KKM कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में शुक्रवार की देर शाम 7:00 बजे तक चली मतगणना के दौरान जमुई जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में से तीन विधानसभा सीटों पर NDA समर्थित प्रत्याशियों ने बंपर जीत हासिल की जबकि एक विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी ने बाजी मारी है। जिससे समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है। पूरे इलाके में एनडीए कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए है