बलिया: असनावर गांव में जमीनी विवाद में दिव्यांग सुधीर यादव की पिटाई, न्याय की गुहार लगाई
Ballia, Ballia | Mar 4, 2026 जनपद के ताखा चौकी क्षेत्र अंतर्गत असनावर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दिव्यांग युवक सुधीर यादव के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे पीड़ित सुधीर यादव ने अपने गांव में स्थानीय मीडिया के समक्ष बताया कि विपक्षी दबंगई के बल पर जेसीबी लेकर खेत पर कब्जा करने पहुंचे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी गई।