कोलायत: कोलायत के कपिल सरोवर पर अमावस्या पर उमड़े हजारों श्रद्धालु, आस्था की डुबकी लगाई और दान धर्म किया
शनि अमावस्या और ज्येष्ठ माह के दुर्लभ एवं पावन संयोग पर गुरु तीर्थ श्रीकोलायत पूरी तरह श्रद्धा, भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं का कपिल सरोवर की ओर तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान महर्षि कपिल मुनि के दर्शन किए।