मदनपुर: पड़रिया निवासी बिजली मिस्त्री उमेश सिंह के निधन पर विधायक प्रमोद कुमार सिंह पहुंचे आवास, हर संभव मदद का दिया भरोसा
मदनपुर प्रखंड के खिरियावाँ पंचायत अंतर्गत ग्राम पडरिया निवासी स्व० उमेश सिंह के असामयिक निधन के बाद शोक की लहर है। इस दुखद घटना के बाद रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह स्वयं उनके आवास मंगलवार को पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उमेश सिंह ही परिवार के मुख्य सहारा थे ।