कानपुर: स्वरूप नगर की पुलिस ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कैंपस के सर्वेंट क्वार्टर से 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार
स्वरूप नगर की पुलिस ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्वेंट क्वार्टर में जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने प्रेस नोट के जरिए शुक्रवार 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्वेंट क्वार्टर पर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई थी छापा मारने पर 9 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है साथ ही 20570 रुपएबरामद किए गए