कानपुर: कानपुर में ठंड में जिला प्रशासन ने संभाला मोर्चा, रात भर अभियान चलाकर रैन बसेरों की देखी व्यवस्थाएं
कानपुर नगर में शीतलहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच जिला प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है। तहसील सदर क्षेत्र में गुरुवार शुक्रवार देर रात तक विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे खुले में जीवन गुजार रहे जरूरतमंदों को ठंड से बचाने की व्यवस्था की गई।एसडीएम सदर ने शुक्रवार 9 बजे बताया कि शीतलहर के दौरान खुले में रह रहे लोगों की सुरक्षा प्राथमिक जिम्मेदारी है।