नारायणपुर: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव
नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मधुरापुर निवासी अनिल ठाकुर (पिता- नरेश ठाकुर) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर