ज्ञानपुर: संवैधानिक अधिकार यात्रा लेकर ज्ञानपुर पहुंचे निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद
निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अपनी संवैधानिक अधिकार यात्रा लेकर भदोही पहुंचे और निषाद केवट समाज को अनुसूचित जाति के तहत आरक्षण देने की मांग की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को चुनाव हारना होगा तभी वो हमारी आरक्षण की मांग पूरा नहीं करेंगे।