मोहनलालगंज: पेड़ों की कटाई रोकने पहुंचे वन रक्षक पर हुआ हमला, 12 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई रोकने पहुंचे वन विभाग की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में वन रक्षक अभय कुमार पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक श्रमिक के कपड़े फाड़ दिए गए। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ग्राम देव सिंह खेड़ा में अवैध कटान की सूचना पर पहुंची थी, जहां लकड़ी से भरी पिकअप और कटाई करते लोग मिले।