सोलन: बीते दो माह में जिला सोलन में डॉग बाइट के 796 मामले आए सामने, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन ने दी जानकारी
Solan, Solan | Sep 30, 2025 बीते दो माह में जिला सोलन में 796 मामले डॉग बाइट के सामने आए हैं। यह जानकारी मंगलवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉक्टर अमित रंजन ने दी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा एनिमल बाईटस जिसमें मंकी और कैट बाइट शामिल है वह करीब 89 मामले हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी ब्लॉकों और क्षेत्र अस्पताल सोलन का डाटा है। उन्होंने कहा कि टोटल 885 मामले सामने आए हैं।