सोलन: सोलन में हुआ राष्ट्रीय खुंब मेला, बागवानी विज्ञान के सहायक महानिदेशक डॉ. सुधाकर पांडे ने किया शुभारंभ
Solan, Solan | Sep 30, 2025 खुंब निदेशालय सोलन में राष्ट्र स्तरीय खुंब मेले का शुभारंभ सहायक महानिदेशक बागवानी विज्ञान नई दिल्ली डॉ. सुधाकर पांडे ने किया। मेले में देशभर से मशरूम उत्पादकों सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ भी भाग ले रहे हैं। मेले के दौरान विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया गया है। इसमें निदेशालय की ओर से तैयार की गई विभिन्न मशरूमों की प्रदर्शनी अभी लगाई गई है।