बालोद: ड्राइवर के लिए छोड़ा था हंसता-खेलता परिवार, 6 साल बाद सौत ने गन्ना काटने वाले हथियार से गला रेता, नेवारीकला में मातम
Balod, Balod | Jul 1, 2026 बालोद जिले के नेवारीकला गांव में प्रेम प्रसंग से शुरू हुई एक रिश्ते की कहानी खौफनाक हत्या पर खत्म हो गई है। छह साल पहले पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने आई महिला की उसी घर में उसकी सौतन ने हत्या कर दी। आरोपी पहली पत्नी ने पहले सो रही महिला के सिर पर खाट के लकड़ी के पाये से ताबड़तोड़ वार किए, फिर गन्ना काटने वाले धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्य