भगवानपुर: संजात बूढ़ी गंडक किनारे अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
भगवानपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संजात बूढ़ी गंडक नदी किनारे खनन कार्य में शामिल एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।