होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेड कार्यालय में आकाशीय बिजली से बचाव के लिए प्रोजेक्ट दामिनी लांच,अभियान की शुरुआत, एसपी कलेक्टर रहे उपस्थित
प्रदेश की पहली पहल आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जन-जागरूकता अभियान की शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे से शुरुआत की गई है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने 'प्रोजेक्ट दामिनी' लॉन्च कर लोगों को बारिश के मौसम में सतर्क रहने और दामिनी ऐप के उपयोग के लिए प्रेरित किया। मानसून के दौरान आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान को रोकने का उद्देश्य है।