लटेरी: वन माफिया के हौसले बुलंद, डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला, वीडियो हुआ वायरल
Lateri, Vidisha | Apr 11, 2026 लटेरी क्षेत्र में वन माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को महावन के जंगलों में अवैध गतिविधियों को रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर वन माफिया ने अचानक हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में डिप्टी रेंजर मनोज मिश्रा घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि महावन के जंगल में माफिया सक्रिय है।