बीघापुर: दुंदपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
बीघापुर थाना क्षेत्र के दंदूपुर गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल रहे। बताया जा रहा है कि गांव में जमीन के स्वामित्व और कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।